कोरोना वायरस जांच किट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
कोरोना 'फेलूदा' टेस्ट किट
दरअसल, टेस्टिंग को लेकर भारत सरकार ने एक नया दावा किया है, जिसने तहलका मचा दिया है। कोरोना के टेस्ट को लेकर रोज नई खबरें आ रही हैं। कभी देश में टेस्टिंग की संख्या को लेकर विवाद होता है, तो कभी टेस्टिंग किट के दाम को लेकर कर। लेकिन अगर सब कुछ सफल रहा तो, भारत सरकार का नया दावा दुनिया में तहलका मचा सकता है।
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने एक नए तरह के टेस्ट को इजाद करने का दावा किया है। इसके तहत एक पतली सी स्ट्रीप होगी, जिस पर दो काली धारी दिखी नहीं की आपको पता लग जाएगा कि आप कोरोना पॉजिटिव हैं।
सीएसआईआर के मुताबिक ये सुनने में आपको ये जितना आसान लग रहा है, करने में भी उतना ही आसान होगा। सीएसआईआर, विज्ञान एंव प्रद्यौगिकी मंत्रालय के अंदर काम करता है। इस तकनीक को दो वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। भारत सरकार से इस तकनीक को आगे बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है और टाटा के साथ इसे बनाने का करार भी कर लिया गया है। केन्द्र सरकार की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में साफ लिखा गया है ये पूरी तरह भारतीय टेस्ट है जिसे एक साथ समूह में कई टेस्ट करने में आसानी होगी।