फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine: जल्द लॉन्च होगी रूस की दूसरी कोरोना वैक्सीन, जानें कब से शुरू होगा उत्पादन

Fri, 09 Oct 2020 12:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
EpiVacCorona Vaccine: दूसरी कोरोना वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में रूस - फोटो : iStock/Social Media
कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही दुनिया को रूस ने अगस्त में चौंका दिया था, जब दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बना लेने का दावा किया था। रूस ने 'स्पुतनिक-वी' नाम से वैक्सीन को तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही मंजूरी दे दी थी। इसे गामलेया इंस्टिट्यूट ने तैयार किया था। हालांकि इस पर कई सवाल भी उठे, आरोप भी लगाए गए, जिनसे रूस ने किनारा कर लिया। अब रूस दूसरी कोरोना वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस वैक्सीन का नाम एपिवैककोरोना (EpiVacCorona) रखा गया है, जिसे रूस की वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ने तैयार किया है। यह रूस के अग्रणी शोध संस्थानों में से एक है।  

                 
                     
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
एपिवैककोरोना (EpiVacCorona) नाम की यह वैक्सीन क्लिनिकल परीक्षणों में सफल साबित हुई है। हालांकि अभी इसके अंतिम चरण के ट्रायल पूरे नहीं हुए हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि यह रूस की दूसरी सफल वैक्सीन के तौर पर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, यह वैक्सीन जल्द ही लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं, इस वैक्सीन का उत्पादन आखिर कब से शुरू होगा और कबतक यह वैक्सीन बाजार में उपलब्ध होगी: 
विज्ञापन

3 of 6
Corona Vaccine - फोटो : Social Media
वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के प्रेस विभाग ने न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स को बताया है कि पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी साबित हुई है।  रिसर्च सेंटर का कहना है कि वैक्सीन के पंजीकरण के बाद साइबेरिया में करीब 5,000 वॉलंटियर्स पर इसके अंतिम चरण का ट्रायल शुरू किया जाएगा। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वेक्टर रिसर्च सेंटर के मुताबिक, वैक्सीन का ट्रायल बुजुर्गों पर भी किया जाएगा। ट्रायल में 60 साल से अधिक उम्र के 150 वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही एक प्लेसेबो नियंत्रित ट्रायल भी शुरू किया जाएगा, जिसमें 18 से 60 साल के बीच के उम्र वाले 5,000 लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैक्सीन के उत्पादन के बारे में रिसर्च सेंटर का कहना है कि यह अगले महीने यानी नंवबर में शुरू किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, शुरुआत में वैक्सीन की 10,000 खुराक ही तैयार की जाएगी। उसके बाद धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाया जाएगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को का कहना है कि इस एपिवैक कोरोना वैक्सीन को तीन हफ्ते के अंदर मंजूरी दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
मालूम हो कि रूस ने अगस्त में दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' लॉन्च की थी। फिलहाल इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल कई देशों में चल रहा है। भारत में भी बड़े पैमाने पर इसका ट्रायल होने वाला था, लेकिन प्रस्ताव को डीसीजीआई ने अस्वीकार कर दिया है। इसके पीछे नियामक संस्था का तर्क है कि विदेशों में बड़े समूह पर वैक्सीन का ट्रायल नहीं हुआ है और इसके साइड इफेक्ट भी देखे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें