फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फलों के सेवन से डायबिटीज होगा दूर, जानें कौन-कौन से हैं फल

Thu, 24 Jan 2019 03:20 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डायबटीज - फोटो : getty images
बदलते लाइफस्टाइल के साथ डायबिटीज की शिकायत होना आम सी बात हो गई है। डयबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। डायबिटीज एक गंभीर और आम बीमारी हो गई है। हालांकि इसके कई घरेलू उपाय हैं, जिससे आप डायबिटीज पर नियंत्रण पा सकते हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि फलों के सेवन से डायबिटीज बढ़ता है। हालांकि ऐसा नहीं है। कुछ ऐसे फल होते हैं जिनके सेवन से डायबिटीज पर नियंत्रण पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन फलों के सेवन से डायबिटीज पर नियंत्रण पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अमरूद
अमरूद
पूरे देश में अमरुद भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अमरूद के सेवन से शरीर सेहतमंद रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से काफी फायदा होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
papaya leaves
पपीता
आमतौर में माना जाता है कि पपीता मीठा होता है, जिससे उसके सेवन से शुगर के मरीजों को काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन पपीता में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो शुगर को नियंत्रित करने में काफी कारगर साबित होता है। 

4 of 5
नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा साथ ही देगा एनर्जी
तरबूज में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो डायबिटिक लोगों के लिए पायदेमंद है। इसके सेवन से आपके किडनी का फंक्शन बहुत अच्छा रहता है। यह किडनी को बूस्ट करने के साथ-साथ नर्व को डैमेज होने से भी बचाता है, जिस कारण डायबिटीज की समस्या होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
diabetes
शरीर में पेंक्रियाज ग्रंथी के बेकार हो जाने या फिर ठीक से काम न करने पर डायबिटीज की बीमारी होती है। वैसे तो डायबिटीज होने के कई कारण हैं लेकिन पेंक्रियाज का खराब होना सबसे बड़ा कारक है। आज के समय में किसी को भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है। ऐसे में टेस्ट जरुर कराएं। 
नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें