फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में ज्यादातर हो रही हैं ये बीमारियां, हो सकती हैं जानलेवा

Sun, 27 Jan 2019 01:57 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
youth lifestyle
आजकल के भागदौड़ और व्यस्तता वाली जीवनशैली में हर कोई किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा, लेकिन हम लोगों का मानना है कि जो युवा होते हैं वह कभी बीमार नहीं पड़ते। क्योंकि वह भागदौड़ करते रहते हैं, एक्सरसाइज कर रहे होते हैं। पर ऐसा नहीं है। युवाओं को भी बहुत सी बीमारियां होने के चांस रहते हैं और ज्यादातर उनकी लापरवाही के चलते वह बीमार होते हैं। आइए जानतें हैं कि कौन-कौन सी बीमारियां अधिकतर युवाओं को हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Demo Pic
सीढ़ी चढ़ते समय हांफना
आजकल के अधिकांश युवा जरा सी चढ़ाई पर भी हांफने लगते हैं, जिसे वह बहुत आम बात मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सीढ़ी चढ़ते समय आपका हांफना बड़ी बीमारी का संकेत है फिर आप डॉक्टर से जरुर सलाह लें। यदि आपको थोड़े से सफोगेशन में अगर आपको ज्यादा घबराहट महसूस होती है तो इसका मतलब यह है कि आपके फेफड़ों में किसी तरह की रुकावट है और इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि मोटापा, ट्यूमर या एयर बबल। इसलिए जब भी सांस फूलने की समस्या हो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 
विज्ञापन

3 of 5
urine
यूरिन में जलन
पेशाब में जलन रहना बहुत से लोग आम मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर यूरिन में जलन  लगातार बनी रहती है तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यूरिन में जलन की शिकायत ज्यादातर युवतियों को होता है। यह महिलाओं के लिए यूरिन कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर कोई स्मोकिंग करता है तो इन बीमारियों के होने के तीन गुना चांसेस बढ़ सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से सलाह जरुर लें। 
 

4 of 5
Lung Cancer
लगातार खांसी रहना
लगातार खांसी होना युवाओं में एक समस्या बनी रहती है। ज्यादातर उन युवाओं में खांसी की शिकायत होती है जो स्मोकिंग करते हैं। लेकिन बार-बार खांसी आना किसी बड़े खतरे कि निशानी है। यह शरीर में किसी गंभीर संक्रमण का भी लक्षण हो सकता है। यह अस्थमा या लंग कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है। इसलिए लगातार खांसी आने पर डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरदर्द - फोटो : getty images
सिरदर्द होना
सिरदर्द एक आम समस्या है, लेकिन इसकी ज्यादातर शिकायत युवाओं में रहती है। 65 प्रतिशत कामकाजी युवाओं को हफ्ते में कम से कम एक बार सिरदर्द जरुर होता है और वह पेनकिलर खाकर सिर दर्द से छुटकारा पा लेते हैं। जबकि डॉक्टरों का मानना है कि हर बार सिरदर्द में दवा खाना सही बात नहीं है। बल्कि यह माइग्रेन का लक्षण हो सकता है और इसकी जांच कराएं। कभी-कभी अनदेखी के चलते सिर दर्द ब्रेन ट्यूमर या ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है। 

नोट- अगर आप किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें