पिछले कुछ समय से महिलाओं में स्तन कैंसर होना एक आम बात हो गई है और यही कारण है कि सरकार भी स्तन कैंसर को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चला रही है। ताकि महिलाएं जागरूक हों और स्तन कैंसर के मामलों में कमी आए। विशेषज्ञों का मानना है कि स्तन कैंसर को रोकने में स्तनपान अहम भूमिका निभाता है। हम आपको बताते हैं कि स्तन कैंसर के क्या लक्षण होते हैं, किन लोगों को होते हैं स्तन कैंसर और कैसे करें बचाव।