किसी भी चीज की अधिकता या कमी दोनों ही नुकसानदायक साबित होती है। इसी तरह अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की अधिकता भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। आमतौर पर आयरन की कमी के चलते हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है ऐसे में एनीमिया की बीमारी हो जाती है। जबकि हीमोग्लोबिन में आयरन की अधिकता के चलते हीमोक्रोमेटोसिस की समस्या हो जाती है। जानतें हैं कि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की अधिकता के चलते आपको किस तरह की समस्या हो सकती है।