फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर आंखों को दें स्मोकी लुक, पर इन बातों का भी रखें ध्यान

Thu, 10 Oct 2019 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बात करवाचौथ की हो तो पहले से तैयारी तो बनती है। एक ऐसा त्यौहार जिसमें हर महिला सबसे सुंदर, सबसे बेस्ट दिखना चाहती है। कहते हैं आंखें दिल की जुबां होती हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम चेहरे का मेकअप, ड्रेस, ज्वेलरी पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन आंखों का खयाल रखना भूल जाते हैं, पर ट्रेंड बदल रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
अनिता मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
सिटी विमेन अब अपने आंखों को लेकर काफी अलर्ट हैं। मेकअप स्टूडियो भी अब तरह-तरह के पैकेज में इसे अलग से शामिल करते जा रहे हैं। आइए जानते हैं आंखों के कौन-कौन से मेकअप ट्रेंड में हैं, बता रही हैं कॉस्मेटोलाजिस्ट अनिता मिश्रा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्मोकी आईज विद ग्लिटर्स
करवाचौथ पार्टी के लिए सबसे बेस्ट है स्मोकी लुक। आंखों का स्मोकी लुक काफी सेक्सी व ग्लैमरस लगता है। आंखों पर किया जाने वाला यह मेकअप कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है और हमेशा स्टाइल में रहता है। आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए सबसे जरूरी है कि सही रंगों का चुनाव किया जाए। कोई भी कलर का इस्तेमाल सही नहीं होता है, स्मोकी आई के लिए आपको ड्रेस और पार्टी थीम के हिसाब से रंगों का चयन करना चाहिए। कम से कम तीन कलर्स को चुन लें। इससे क्लासी लुक आएगा। आप चाहें तो ब्लैक और ग्रे कलर भी चुन सकते है। इसके अलावा ब्राउन और ब्रोंज का कॉम्बीनेशन भी अच्छा लगता है।

4 of 6
शिमरी मेकअप
शिमरी मेकअप
शिमरी मेकअप से आंखों तो तरह-तरह से ड्रामेटिक लुक दिया जा सकता है। करवाचौथ जैसे त्योहार हों या फिर पार्टी शिमरी मेकअप से आप खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं। शामरी आईज मेकअप में आपको शिमरी आईशैडो और शिमरी आईलाइनर का इस्तेमाल करना है। इन दिनों बाजार में मल्टीपर्पज मेकअप मिल रहे हैं। इन्हें आई कलर व ब्लश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
कट क्रीज मेकअप - फोटो : अमर उजाला
कट क्रीज मेकअप
छोटी या उभरी हुई आंखों के लिए कट क्रीज मेकअप किया जाता है। डिफरेंट्स शेड्स से आर्टिफिशियल लाइंस बनाकर इसे किया जाता है। इसी तरह कैट आई मेकअप होता है, जो थोड़ा आंखों को ड्रामेटिक लुक के लिए किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इन बातों का रखें ध्यान
- हमारी आंखें बहुत सेंसेटिव होती है। इसलिए प्रोडक्ट के इस्तेमाल में ध्यान रखें।
- मेकअप करते समय सावधानी बरतें। ग्लिटर्स वगैरह यदि अच्छी कंपनी के न हों तो झड़ते हैं, आंखों में जाते हैं जो नुकसान करते हैं।
- सबसे बड़ी बात या तो खुद करें आंखों का मेकअप या फिर किसी एक्सपर्ट से कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें