फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बथुए की सब्जी जरूर खाएं, इन बड़ी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Sat, 23 Feb 2019 02:42 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
constipation
कब्ज, गैस, बदहजमी जैसी पेट की समस्याओं से हर कोई परेशान रहता है। इसके लिए वह तरह-तरह का घरेलू उपचार करता है ताकि उसे आराम मिल सके। ऐसे में आपके लिए बथुआ काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बथुआ की पत्तियों में विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्पोरस और पौटेशियम होता है। बथुआ के साग में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। आइए जानते हैं किस तरह और कितना फायदेमंद हो सकता है बथुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
bathua
पत्थरी खत्म करता है बथुआ
अगर आप रोजाना बथुआ खाते हैं तो आपको पत्थरी होने का खतरा कम हो जाता है। पथरी के रोग में भी बथुआ खाने से काफी फायदा होता है। अगर आपको पथरी है तो तीन ग्लास पानी में आधा किलो बथुआ डालकर उबाल लें और इसके पानी को छान कर गुनगुना कर लें। इसके बाद बथुए के इस पानी में दो चुटकी काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर रोज पिएं
विज्ञापन

3 of 5
mouth cancer
दांत और मसूड़ों के रोगों में बथुआ चबाएं
मुंह की बीमारियां बेहद खतरनाक होती हैं, जिससे अल्सर, सांसों में दुर्गंध आना, दांतों से संबंधित रोग आदि समस्याएंहोने पर बथुए के पत्तियों को चबाना फायदेमंद हो सकता है। बथुआ में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं इसलिए ये आपके मुंह में मौजूद विषाणुओं को मारता है। 

4 of 5
constipation
कब्ज को दूर करे बथुआ
बथुआ के साग में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए और पोटैशियम होता है इसलिए ये पेट के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सप्ताह में तीन से चार बार बथुआ की सब्जी जरूर खाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
d
बथुआ में कैल्शियम और पोटैशियम होता है इसलिए ये हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। अर्थाराइटिस से राहत पाने के लिए बथुआ काफी कारगर साबित हो सकता है। बथुआ की मदद से गठिया रोग से भी मुक्ति पाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें