फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती के साथ सेहत के लिए भी जरूरी पेडीक्योर, जानें- इसके फायदे

Tue, 01 Oct 2019 04:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पेडीक्योर - फोटो : amar ujala
आमतौर पर यही माना जाता है कि पेडीक्योर पांवों की साफ-सफाई व उन्हें सुंदर बनाने के लिए किया जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि एक महीने में एक बार इसे जरूर करवाना चाहिए। दरअसल यह सिर्फ पैरों की खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। इससे पैरों में जमी गंदगी साफ हो जाती है। साथ ही आपकी महीने भर की थकान के अलावा पांव की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। फेशियल से जिस तरह चेहरे का ग्लो और नमी बरकरार रहती है, उसी तरह पेडीक्योर से पैरों व नाखूनों क ी नमी बनी रहती है। मेकअप आर्टिस्ट कंचन पोरवाल बता रही हैं पेडीक्योर कराने के तरीके व इसके फायदे के बारे में....।
विज्ञापन

2 of 5
कंचन पोरवाल - फोटो : amar ujala
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ तनाव को करता है कम
बेहतर पेडीक्योर का एक अहम हिस्सा है फुट मसाज, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही पैर और पिंडली से तनाव दूर करता है। पेडीक्योर के दौरान पैरों के नाखून को काटकर, ट्रिम करकर उनकी अच्छे से सफाई की जाती है। इससे पैरों में होने वाले इंफेक्शन से बचा जा सकता है। साथ  ही धूल और बैक्टीरिया भी साफ  हो जाते हैं, जिससे फंगस की ग्रोथ नहीं होती है और पैरों से बदबू भी नहीं आती।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
फटी एड़ियों से मिलता है छुटकारा
अक्सर ऐसा होता है कि हम हाथों की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि पैरों में खासकर एड़ियों में नमी हो जाती है और उसमें दरारें पड़ने लगती हैं। नियमित रूप से पेडीक्योर करवाने से फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पेडीक्योर के दौरान डेड स्किन सेल्स दूर किए जाते हैं। त्वचा पहले की तरह नर्म हो जाती है। डेड स्किन न हटाई जाए तो सेल्स एक जगह जमा होने लगते हैं और कॉर्न बन जाते हैं। यह काफी तकलीफदेह होता है। पेडीक्योर से इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
घर में रखें ये सामान
नेल क्लीपर, नेल फाइल, नेल पॉलिश रिमूवर, क्यूटिकल क्रीम व पुशर, कॉटन पैड, टब पांव भिगोने के लिए, प्यूमिक स्टोन, एक्सपोलिएटिंग स्क्रब और टॉवल और मॉश्चराइजर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
ऐसे करें पेडीक्योर
सबसे पहले नेलपॉलिश हटाएं, गुनगुने पानी में 15 मिनट पैर डुबो कर रखें, प्यूमिक स्टोन से पैर रगड़ें और डेड स्किन हटाएं। 15 मिनट बाद नेल ट्रिम करें और पैर सुखाएं। नेल फाइलर व क्लिपर से नाखून को अच्छा सा शेप दें। इसके बाद क्टूटिकल क्रीम लगाकर कुछ देर छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब करें। एक अच्छा सा मॉश्चराइजर लेकर पैरों की मालिश करें और नेल पेंट लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें