फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में मस्ती करना कहीं पड़ ना जाए भारी, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Tue, 14 May 2019 01:36 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क में लोगों की चहल कदमी भी बढ़ गई है। खासतौर पर बच्चों की। ऐसे में उनके माता-पिता की जिम्मेदारी बनती है कि कहीं बच्चों की मौज-मस्ती उनके बीमार होने का कारण ना बन जाए। स्विमिंग पूल हमारे शरीर को बहुत नुकासन पहुंचा सकता है। पेट दर्द, मरोड़,उल्टियां, त्वचा में जलन जैसी बीमारियों की शिकायत शुरू हो जाती है। क्योंकि पूल के पानी को साफ रखने के लिए क्लोरिन की मात्रा ज्यादा मिला दी जाती है जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि पूल के पानी से किस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हो सकता है डायरिया
रीक्रिएशनल वॉटर इलनेस मतलब पानी से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियों से होने वाली बीमारियां दूषित पानी के संपर्क में आने से या पीने से होती है। आरडब्ल्यूआई में कई तरह के संक्रमण होते हैं। जैसे कि पेट से संबंधित बीमारी, स्किन, कान, आंख और न्यूरॉलजिकल संक्रमण शामिल है। हालांकि इन सब में सामान्य है डायरिया। चिकित्सकों का भी मानना है कि स्विमिंग पूल के पानी में ऐसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो डायरिया का कारण बनते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पूल के पानी में नोरोवायरस, ई कोलाइ और लेजियोनेला जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्विमिंग पूल में जाने से पहले कई तरह की सावधानी बरतने की जरुरत है। जैसे कि अपने मुंह में पूल का पानी ना जाने दें। इसके अलावा पूल में मल-मूत्र ना छोड़ें। स्विमिंग के बीच में बाथरुम जाने के लिए ब्रेक जरुर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्विमिंग के बाद अगर आपके शरीर पर रैशेज या लाल चकता हो तो ऐंटी-इचिंग क्रीम या मेंथॉल क्रीम लगाएं। करीब सात से दस दिन के अंदर रैशेज ठीक ना हों तो डॉक्टर से संपर्क करें। पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने पर बाल गिरने की समस्या हो सकती है लिहाजा स्विमिंग कैप का इस्तेमाल करें। इसके असावा यह भी ध्यान रखें कि पूल का पानी दूषित होने पर पूल ऑपरेटर्स उसकी अच्छी तरह से सफाई करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें