खसरा
ये रोग सांस के जरिए फैलता है। खासौतर पर खसरा गर्मियों में फैलता है। खसरा होने के कारण शरीर पर दाने, बुखार, खांसी, नाक बहना व आंखें लाल होने लगती हैं। खसरा को रुबेला भी कहा जाता है। खसरा से बचने के लिए शुरुआती चरण में टीकाकरण शामिल है। टीका सभी बच्चों को लगाया जाता है ताकि आगे चलकर खसरा होने का खतरा कम हो।