फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में शारारिक संबंध बनाने से लड़कियों को होता है कैंसर का खतरा, लड़कों को हो सकती है ये बीमारी

Thu, 24 Jan 2019 09:00 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship tips
टीन-एज यानी उम्र का 12 से 18 साल का वह पड़ाव जहां आजादी के बहुत मायने होते हैं। नए दोस्त बनाना, घूमना-फिरना, बातचीत करना इन सब चीजों के लिए आजाद होते हैं। इस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता की बातों को ज्यादातर अनसुना करते हैं और अपने विपरित लिंग वाले लोगों के साथ ज्यादा घुलते-मिलते हैं और आकर्षित होते हैं और यह आकर्षण उन्हों यौन संबंध बनाने के लिए आकर्षित करता है। लेकिन टीन-एज में यौन संबंध बनाने से नुकसान लड़के और लड़कियों दोनों को होता है, लेकिन ज्यादातर लड़कियों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस तरह से कम उम्र में यौन संबंध बनाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
relationship tips
एक शोध में बताया गया है कि यौन संबंधों की वजह से होने वाला संक्रमण बेहद गंभीर समस्या है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम उम्र में यौन संबंध बनाने से एसटीआई की चपेट में आने का जोखिम बढ़ जाता है। 
सियोल के योनसेई विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस शोध के लिए कोरिया के युवा जोखिम व्यवहार का एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण डाटा आजमाया। कोरियन सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा सालाना युवा जोखिम व्यवहार का सर्वेक्षण कराया जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्यार - फोटो : getty images
कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने वाली महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। रिसर्च के अनुसार कम उम्र में ही शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं के शरीर में यौन संचारित विषाणुओं की संख्या बढ़ सकती है और इस कारण सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा मंडराता रहता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
बेलग्रेड की जोड़ी
कम उम्र के लड़के लड़कियों का दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं होता है और इसी उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है, जिसके कारण शरीर एवं मस्तिष्क दोनों का विकास रुक जाता है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें