फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को भूलकर भी ना खाएं ये चीज, शरीर को पहुंच रहा है नुकसान

Wed, 20 Feb 2019 06:23 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
citrus fruit
वैसे तो हर कोई रात को कम खाना खाने की सलाह देता है ताकि हम और आप स्वस्थ रह सके। कुछ लोग यह भी सलाह देते हैं कि रात को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। ऐसे में आप असमंजस में रहते हैं कि आप रात के वक्त क्या खाएं या क्या न खाएं। लेकिन एक चीज ऐसी है जो सभी  लोग रात को खाने से मना करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी है वह चीज और कैसे आपकी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान।
विज्ञापन

2 of 4
asd
दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार रात के वक्त खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार खट्टे पदार्थ को खाने से वात दोष बढ़ सकता है। आयुर्वेद में तीन मूल दोषों के बारे में बताया गया है कि वात, पित और कफ अच्छी सेहत के लिए इन तीनों के बीच बैलेंस बनाकर चलना होगा। वैसे भी रात में खट्टी चीजें खाने से एसिडिटी हो सकती है। वहीं रात को खट्टे खाद्य पदार्थ खाने से खांसी और ठंड हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
Cough And Cold
वात दोष होने से सर्दी और खांसी बढ़ सकती है। नाक के रास्ते में बलगम तैयार हो सकता है। इससे कमजोरी और थकान दोनों महसूस करेंगे। बता दें कि रात के वक्त खट्टी चीजों को खाने से पेट में अम्ल की मात्रा बढ़ने लगती है जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व को अवशोषित नहीं होने देता है। अगर आप भी रात के वक्त खट्टी चीजों को खाना पसंद करते हैं तो इस आदत को अभी सुधार लें।
 
विज्ञापन

4 of 4
sleeping
कई स्वास्थय विशेषज्ञों का मानना है कि रात के वक्त सोने से पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इस दौरान शरीर से निकलने वाली ऊर्जा की वजह से आपको रात में बैचेनी हो सकती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि रात के वक्त खट्टी चीजों को खाने से वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है, जिससे आपके वेटलॉस करने में रुकावट पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें