हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाह होती है और इसके लिए हम हर हफ्ते या महीने के एक दिन ब्यूटी पार्लर या सैलून जरूर जाते हैं, ताकि हम अपने आप को मेंटेन कर सकें और चेहरे की रंगत के साथ-साथ खूबसूरती निखर कर आए, लेकिन क्या आपको पता है आपकी खूबसूरत दिखने की चाह आपको बीमार कर सकती है। गंभीर बीमारियों से आप घिर सकते हैं। लेकिन आपकी थोड़ी सी सावधानी इन सभी बीमारियों और इंफेक्शन से बचा सकती है। आइए जानते हैं कि किस तरह ब्यूटी पार्लर में होने वाले इंफेक्शन से बच सकते हैं।