फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधः छोड़ना चाहते हैं सिगरेट-बीड़ी तो अब नींबू के जूस का करें सेवन, घर पर ऐसे तैयार करें

Wed, 17 Apr 2019 01:45 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिगरेट और गुटखे की लत सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। सिगरेट और गुटखे का सेवन करने से तमाम तरह के कैंसर के साथ-साथ दो सौ से भी अधिक बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। अगर आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो आप नींबू का सेवन कर सकते हैं। ये हम नहीं बल्कि शोध में यह बात सामने आई है। वैज्ञानिकों ने हाल में ही एक शोध में पाया की नींबू के रस से सिगरेट और गटखे से शरीर को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
ये शोध थाईलैंड के Srinakharinwirot University के मेडिसिन डिपार्टमेंट में की गई है। शोध में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया था जो स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं। शोध में सामिल लोगों में से 47 फीसदी लोगों को ताजे नींबू के रस से बना खास जूस दिया गया और 53 फीसदी लोगों को निकोटिन च्युइंग गम दिया गया। करीब 12 हफ्ते तक लगातार इन लोगों के शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा जांची गई। इसके बाद पाया गया कि जिस समूह को नींबू का जूस दिया जा रहा था उनमें पहले से चौथे सप्ताह तक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा रोजाना सिगरेट पीने वालों से बहुत कम थी। साथ ही नींबू के रस पीने वाले लोगों में सिगेरट पीने की इच्छा भी कम देखी गई। 
विज्ञापन

3 of 5
अगर आप स्मोकिंग से होने वाले खतरों से बचना चाहते हैं और सिगरेट छोड़ने की इच्छा रखते हैं तो नींबू से बना ये स्पेशल जूस आपकी मदद करेगा। इस लाइम जूस को घर पर ही बना सकते हैं। 

4 of 5
कैसे बनाएं
नींबू का रस बनाने के लिए एक हरा नींबू, एक पीला नींबू, एक चम्मच चीनी, एक कप पानी, बर्फ का टुकड़ा लें। इसके बाद पीले और हरे नींबू को काटकर इसका रस निचोड़ लें। इसके बाद एक कप पानी में इस रस को मिलाएं और एक चम्मच चीनी डालें। फिर चीनी को घोल लें। तैयार हुए जूस को दिन में दो बार पीएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे काम करता है नींबू का रस
कच्चा नींबू नॉन टॉक्सिक होता है और बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। धूम्रपान करने वाले लोगों के टिशूज ज्यादा एसिडिक हो जाते हैं जिसे नींबू का रस अल्काइज कर देता है। इसके साथ ही नींबू में भी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिसके कारण ये शरीर में ई.कोली और कालरा जैसी गंभीर बीमारियों को रोकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें