फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज और मोटापे से बचना है तो भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीजें

Sat, 22 Feb 2020 08:47 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा
डायबिटीज और मोटापा दोनों ही जीवनशैली की अनियमितता से जुड़ी हुई बीमारियां हैं। युवा इन दोनों ही बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। दरअसल, अनियमित जीवनशैली के चलते युवा खानपान में इतनी लाफरवाही बरतते हैं कि उनको ये दोनों ही बीमारियां आसानी से घेर लेती हैं। ऐसे में अगर आपको इन दोनों ही बीमारियों से बचना है तो अपने खानपान में सावधानी बरते हैं और अगली स्लाइड में बताई जा रही सफेद चीजों को न खाएं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगर आपको डायबिटीज और मोटापे से बचना है तो खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें। दरअसल, कई लोगों को ज्यादा नमक खाने की आदत होती है लेकिन ये आदत उनको ये दो बीमारियां दे सकती है। ज्यादा नमक खाने से आपका मोटापा और डायबिटीज ही नहीं, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। नमक में सोडियम होता है जिसकी वजह सेे ये सेहत के लिए घातक होता है।
विज्ञापन

3 of 5
दाल-चावल - फोटो : social media
डायबिटीज और मोटापे से बचने के लिए आपको चावल का सेवन कम करना होगा। दरअसल, चावल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में चावल के अनियमित सेवन से आपको ये दोनों ही बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप ज्यादा चावल खाते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है, और ब्लड शुगर स्तर भी अनियंत्रित हो सकता है। अगर आपको चावल खाना ही है तो सफेद राइस की जगह ब्राउन राइस खाएं।
 

4 of 5
मैदा
अगर आपको डायबिटीज और मोटापे से बचना है तो मैदा बिल्कुल भी न खाएं। अगर आप ज्यादा मात्रा में पैदा खाते हैं तो आपको डायबिटीज और मोटापे के साथ ही पाचन तंत्र की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, आप दिल की बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैदा
डायबिटीज और मोटापे से बचने के लिए सफेद ब्रेड भी नहीं खाना चाहिए। बहुत से लोगों को लगता है कि सफेद ब्रेड सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है, जबकि यह एकदम झूठ है। सफेद ब्रेड में पोषक तत्व न के बराबर होता है और इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

नोट- इस लेख में दी गई तमाम जानकारियां केवल सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें