फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की खुशखबरी के बीच जानिए कि क्या हो सकते हैं इसके साइड इफेक्ट

Fri, 27 Nov 2020 07:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए दुनियाभर में दर्जनों वैक्सीन पर काम चल रहा है। कुछ वैक्सीन तो आखिरी स्टेज में भी पहुंचने का दावा कर रही हैं। कुछ वैक्सीन के इंसानों पर ट्रायल के बाद जो डेटा आया है उसमें कुछ खास या गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं। लेकिन वैज्ञानिक ट्रायल के दौरान हल्के फुल्के बुखार या अन्य साइड इफेक्ट से इंकार भी नहीं कर रहे। आइए जानते हैं, वैक्सीन से क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बुखार आना और सिरदर्द
वैज्ञानिकों की मानें तो टीका लगने के बाद बुखार आना आम बात है। साथ ही कुछ आंकड़ों में टीके लगने के बाद आधे लोगों के सिर में दर्द हुआ, हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक टीका लगने के बाद दर्द होता ही है। मॉडर्ना वैक्सीन के इंसानों पर ट्रायल के दौरान एक शख्स को 102 डिग्री तक बुखार आ गया था, लेकिन बाद में बुखार कम हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
चक्कर आना और उल्टी
वैक्सीन से लोगों के पाचन तंत्र पर असर हो सकता है। क्योंकि मॉडर्ना के ट्रायल के दौरान एक शख्स को उल्टी हुई थीं, साथ ही पेट में समस्या भी हुई थी। कुछ लोगों को ट्रायल के दौरान चक्कर भी आए थे इसलिए माना जा रहा है वैक्सीन का एक साइड इफेक्ट यह भी है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मांसपेशियों में दर्द
वैक्सीन के उपयोग के बाद उसके आस पास मांसपेशियों में दर्द या सूजन हो सकती है। क्योंकि फाइजर, मॉडर्ना और ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका तीनों ही वैक्सीन में यह साइड इफेक्ट देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
माइग्रेन की समस्या
हालांकि यह समस्या टीका लगने लोगों में ज्यादा सामने नहीं आई है। लेकिन एक वैक्सीन के ट्रायल के दौरान एक महिला ने माइग्रेन की बात कही थी, और कुछ दिनों की छुट्टी मांगी थी। इसलिए माना जा रहा है माइग्रेन भी एक साइड इफेक्ट हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें