Leg Pain and Swelling Kidney Link: किडनी हमारे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को छानने और शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। अक्सर हम पैरों के दर्द को थकान या मांसपेशियों की खिंचाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, पैरों में दर्द और सूजन किडनी की बीमारी का एक शुरुआती और गंभीर चेतावनी संकेत हो सकता है।
जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती, तो शरीर में सोडियम और तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे पैरों, टखनों और पंजों में भारीपन व दर्द महसूस होता है। इसे 'एडिमा' कहा जाता है। अगर इस दर्द के साथ आपको पेशाब के रंग में बदलाव, रात में बार-बार पेशाब आना या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो यह 'क्रोनिक किडनी डिजीज' या किडनी फेलियर की शुरुआत हो सकती है। शुरुआती चरणों में इन संकेतों को पहचानना ही डायलिसिस और ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर स्थितियों से बचने का एकमात्र तरीका है।