फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर दे रहा है ये संकेत तो कतई न बरतें लापरवाही, आपको हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

Wed, 29 Jan 2020 09:05 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
किडनी कांड का आरोपी जुनैद पुलिस की गिरफ्त में
शरीर दे रहा है ये संकेत तो कतई न बरतें लापरवाही, आपको हो सकती है ये जानलेवा बीमारी
अक्सर हमारा शरीर किसी भी बीमारी से पहले हमें कुछ संकेत देता है। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज न किया जाए तो हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर हमने शरीर के इन संकेतों में जरा-सी लापरवाही बरती तो हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। बात अगर किडनी की हो तो शरीर से मिलने वाले संकेतों को लेकर एकदम सावधान रहना चाहिए क्योंकि अगर किडनी की बीमारी का प्रारंभिक चरण में पता नहीं लगा तो यह जानलेवा साबित हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
किडनी की बीमारी
महिलाओं को किडनी की बीमारी में खासतौर पर सर्तक रहने की जरूरत है, क्योंकि आंकड़ें बताते हैं कि महिलाएं सबसे ज्यादा इस बीमारी की शिकार हो रही हैं। अगर किडनी खराब हो रही होती है तो शरीर हमें कई तरह के संकेत देने लगता है जिनमें हर वक्त कमजोरी महसूस होना और थकान लगना भी शामिल है। ऐसी स्थिति में हमारे शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 4
kidney day
अगर आपको बार-बार पेशाब लगती है और रात में कई-कई बार आप पेशाब जाते हैं तो यह भी किडनी की शिकायत के लक्षणों में शामिल है। इन संकेतों को हल्के में न लें और फौरन डॉक्टर की सलाह लें। किडनी शरीर के तरल पदार्थ और अपशिष्ट को बाहर निकालती है।ये तरल पदार्थ और अपशिष्ट शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के तौर पर होता है। किडनी का काम खून में खनिज पदार्थों की सप्लाई को बेहतर करना होता है। अगर आपको अचानक अपनी त्वचा खुरदरी लगे। त्वचा में जलन और खुजली हो तो इसे हल्के में न लें।
विज्ञापन

4 of 4
किडनी
किडनी खून से सभी अपशिष्टों को छानती है। तब जाकर शरीर में पेशाब बनती है। अगर किडनी में कुछ समस्या होगी तो खून अच्छी तरह से नहीं छनेगा। पेशाब में अनफिल्टर रक्त आएगा। ऐसे में किडनी में संक्रमण और किडनी में पथरी हो सकती है। अगर आपको नींद की समस्या हो रही है तो भी किडनी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, आपके पेशाब में झाग आता है तो भी आपको किडनी की परेशानी हो सकती है। ऐसे में फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें और वक्त पर अपना उपचार करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें