फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के इन चार संकेतों पर देंगे ध्यान तो नहीं होगी किडनी की बीमारी

Thu, 02 Jan 2020 10:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किडनी कांड का आरोपी जुनैद पुलिस की गिरफ्त में
नया साल है और आपके लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जरा-सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है कि हर कोई अपने शरीर के संकेतों को पहचाने। दरअसल, हमारा शरीर हमको कई तरह के संकेत देने लगता है और अगर ये संकेत किडनी के मामले में हो तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
किडनी की बीमारी
अगर आपको हर वक्त कमजोरी महसूस होती है और ज्यादा थकान लगती है तो इसे नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि आपके किडनी में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पेशाब में खून आना - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप बार-बार पेशाब जाते हैं तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें। किडनी शरीर के तरल पदार्थ और अपशिष्ट को बाहर निकालती है। ये तरल पदार्थ और अपशिष्ट शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के तौर पर होता है। किडनी का काम खून में खनिज पदार्थों की सप्लाई को बेहतर करना होता है। अगर आपको अचानक अपनी त्वचा खुरदरी लगे। त्वचा में जलन और खुजली हो तो इसे हल्के में न लें। फौरन डॉक्टर को दिखाएं और इन संकेतों पर सलाह लें।
 

4 of 5
किडनी प्रत्यारोपण - फोटो : demo pic
अगर किडनी में कुछ समस्या होगी तो खून अच्छी तरह से नहीं छनेगा। पेशाब में अनफिल्टर रक्त आएगा। ऐसे में किडनी में संक्रमण और किडनी में पथरी हो सकती है। इसलिए बार-बार पेशाब जाने और त्वचा के खुरदरी लगने के साथ ही थकान और कमजोर को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kidney - फोटो : kidney
भूख कम लगना भी किडनी की समस्या के लक्षणों में शामिल है। किडनी अच्छे से काम नहीं करेगी तो शरीर से बाहर टॉक्सिन नहीं निकल पाएंगे और इंसान को कम भूख लगेगी। अगर आपको भी लगातार भूख कम लग रही है तो किडनी की जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें