शरीर दे रहा है ये संकेत तो कतई न बरतें लापरवाही, आपको हो सकती है ये जानलेवा बीमारी
अक्सर हमारा शरीर किसी भी बीमारी से पहले हमें कुछ संकेत देता है। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज न किया जाए तो हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर हमने शरीर के इन संकेतों में जरा-सी लापरवाही बरती तो हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। बात अगर किडनी की हो तो शरीर से मिलने वाले संकेतों को लेकर एकदम सावधान रहना चाहिए क्योंकि अगर किडनी की बीमारी का प्रारंभिक चरण में पता नहीं लगा तो यह जानलेवा साबित हो सकती है।