फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमा खाने के शौकीन हैं तो पहले जान लें ये नुकसान फिर खाएं

Tue, 14 Jan 2020 11:35 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राजमा-चावल - फोटो : सोशल मीडिया
राजमा की सब्जी खाने के शौकीन हैं तो पहले इसे खाने के नुकसान जान लें। दरअसल, राजमा की सब्जी होती तो स्वादिष्ट है लेकिन फायदे के साथ ही इसके साथ कुछ नुकसान भी जुड़े हैं। राजमा को किडनी बीन्स भी कहा जाता है। राजमा में फोलिक एसिड, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अगर राजमा की सब्जी को सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए अच्छी होती है।
विज्ञापन

2 of 4
राजमा - फोटो : getty images
राजमा हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल और हड्डियों की मजबूती के लिए अच्छी मानी जाती है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसके साथ फायदे के साथ ही भरपूर नुकसान भी जुड़े हैं। राजमा में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और अगर आप ज्यादा राजमा की सब्जी खाते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है। दरअसल, अगर शरीर में ज्यादा फाइबर चला जाता है तो पाचन क्रिया प्रभावित होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 4
राजमा - फोटो : Pixabay
इसलिए राजमा खाने से आपको पेट की समस्याएं हो सकती है। पेट में दर्द से लेकर दस्त, मरोड़ और गैस बनने की समस्या हो सकती है। राजमा की सब्जी ज्यादा खाने पर अक्सर आपने देखा होगा कि पेट में गैस बनने लगती है और कई बार सिर में दर्द भी होने लगता है। इसलिए, राजमा की सब्जी भारी होती है और इसे कम खाना चाहिए। पेट की बीमारी और गैस की समस्या से जूझने वाले लोगों को तो राजमा खाना ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
राजमा - फोटो : pixbay
ज्यादा राजमा खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। अगर शरीर में आयरन की मात्रा तय मात्रा से ज्यादा हो जाती है तो नुकसान होने लगता है। राजमा जब भी खाएं तो उसे अच्छे से पकाकर खाएं क्योंकि कच्चा राजमा नुकसान देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें