फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anemia Risk: डाइट में सिर्फ आयरन वाली चीजें शामिल करने से नहीं दूर होगी खून की कमी, बिना नींबू के सब बेकार

Sun, 22 Mar 2026 07:55 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खून की कमी यानी एनीमिया के कारण शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है। इससे सबसे आम समस्या थकान और कमजोरी होती है। आयरन खून बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 4
एनीमिया से बचाव के लिए डाइट में सुधार जरूरी - फोटो : Freepil.com
एनीमिया यानी खून की कमी दुनियाभर में एक आम स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा देखा जाता है। खून कम होने का मतलब है रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होना। हीमोग्लोबिन ही हमारे शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन का संचार करता है।

जिन लोगों में खून की कमी हो जाती है, उनमें ऑक्सीजन पूरे शरीर में सही तरीके से न पहुंचने के कारण कई तरह की दिक्कतें होती रहती हैं। खून की कमी के कारण थकान, चक्कर आने या शरीर में पीलापन बढ़ने से लेकर इम्युनिटी कमजोर होने की समस्या हो सकती है।

डेटा से पता चलता है कि भारत में 57% से अधिक महिलाओं में एनीमिया की समस्या है। अगर किसी को गंभीर रूप से खून की कमी हो जाए तो इसका दिल पर भी असर पड़ सकता है। एनीमिया की दिक्कतों से बचे रहने के लिए आयरन वाली चीजों के अधिक सेवन की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खून की कमी को दूर करने के लिए आहार में नींबू को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

खून बढ़ाने के लिए नींबू क्यों जरूरी है, आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
खून की कमी से होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com
खून की कमी होना क्यों खतरनाक है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर के सभी अंगों के ठीक से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में खून होना जरूरी है।  
 
  • खून की कमी होने पर शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है।
  • इससे थकान और कमजोरी हो सकती है। आप जल्दी थक जाते हैं और दिनभर सुस्ती महसूस होती रहती है।
  • इसके अलावा आपको सांस फूलने, दिल की धड़कन तेज होना और चेहरे पर पीलापन होने की दिक्कत भी बढ़ जाती है। 

महिलाओं में हर महीने होने वाले मासिक धर्म के कारण ज्यादा खून निकल जाता जिससे खून की कमी हो सकती है। गर्भवती महिलाओं में भी इसका जोखिम ज्यादा रहता है क्योंकि उनके शरीर को खुद और बच्चे दोनों के लिए खून बनाना होता है।
विज्ञापन

3 of 4
आयरन के लिए डाइट में सुधार जरूरी - फोटो : Freepil.com
खून बढ़ाने के क्या चीजें खानी चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खून की कमी से बचने के लिए आहार में आयरन वाली चीजों को शामिल करना सबसे जरूरी है। आयरन हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है।
 
  • आहार में पालक, मेथी, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां, राजमा-छोले शामिल कर सकते हैं। इनमें भरपूर आयरन होता है।
  • इसके अलावा अंडे की जर्दी, रेड मीट, चिकन और मछली भी आयरन से भरपूर होते हैं। 

लेकिन सिर्फ आयरन वाली चीजें खाने से ही कम हुए हीमोग्लोबिन को नहीं पूरा किया जा सकता है। आपको आहार में नींबू के साथ संतरा, अमरूद जैसे  विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों को भी जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
नींबू और संतरे बढ़ाते हैं आयरन का अवशोषण - फोटो : Freeepik.com
आयरन के अवशोषण के लिए जरूरी है विटामिन-सी

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, आयरन वाली चीजों के साथ विटामिन-सी वाली चीजों को भी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर में हीमोग्लोबिन बनने की प्रक्रिया तेज होती है, बल्कि विटामिन-सी, आयरन के अवशोषण को भी बढ़ाने के लिए जरूरी है। खून की कमी को दूर करने के लिए नींबू-संतरे भी जरूर खाना चाहिए ताकि आप जो आयरन ले रहे हैं उसका शरीर सही तरीके से उपयोग कर सके। 

जिन लोगों में खून की गंभीर कमी हो जाती है और डाइट से आयरन की पूर्ति नहीं हो पाती है, डॉक्टर उन्हें सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। हालांकि कभी खुद से किसी भी सप्लीमेंट को लेने से बचना चाहिए। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें