पिछले एक दशक में जिन स्वास्थ्य समस्याओं ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया है, मोटापा उनमें से एक है। अधिक वजन या मोटापे की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए काफी नुकसानदायक मानते हैं। अध्ययनों से पता चलता है सामान्य से अधिक वजन वाले लोगों में डायबिटीज, हृदय रोग जैसी कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक हो सकता है। यही कारण है कि लोग तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में लाकर वजन घटाने के प्रयास करते रहते हैं। 'कीटो डाइट' ऐसा ही वजन घटाने का एक असरदार तरीका माना जाता है।
विशेषज्ञ बताते हैं, 'कीटो डाइट' को प्रयोग में लाकर न सिर्फ आसानी से वजन कम किया जा सकता है, साथ ही सेहत के लिए इस तरह के खान-पान के नियमों का पालन करते रहना विशेष लाभदायक हो सकता है। वजन घटाने के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रकार के आहारों में कीटोजेनिक आहार सबसे लोकप्रिय और प्रभावी है। इस आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है जिसमें फैट की मात्रा अधिक जबकि कार्ब्स काफी कम होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कीटो डाइट से अधिकतम लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है जब इससे संबंधित नियमों का सही से पालन किया जाए। आपकी कुछ गलतियां इसके प्रभाव को कम कर सकती हैं, जिनको लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।