टीवी सीरियल एफआईआर फेम कविता कौशिक भले ही काफी समय से टीवी की दुनिया से बहुत दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। कविता अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। वह अक्सर योगा करते हुए अपने इंस्टा अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति रोनित बिस्वास के साथ योगा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।