फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2020: गर्भवती महिलाएं इन सावधानियों के साथ रखें व्रत

Wed, 04 Nov 2020 12:36 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
कई गर्भवती महिलाएं व्रत करने को लेकर इच्छुक रहती हैं। करवाचौथ का व्रत सालभर में एक बार ही आता है और जीवनसाथी की लंबी आयु से जुड़ा होता है, इसलिए महिलाएं इस व्रत को लेकर किसी प्रकार के समझौते नहीं करती, लेकिन गर्भावस्था का समय हर औरत के जीवन में ऐसा समय होता है, जब सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। गर्भवती महिलाएं व्रत तो कर सकती हैं लेकिन कुछ सावधानियों के साथ। अगली स्लाइड्स में देखें, गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना होगा ध्यान।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
-परामर्श है आवश्यक
गर्भावस्था में व्रत रखने जा रहे हैं, तो बेहद जरूरी है कि अपने डॉक्टर से परामर्श ले लें। आपकी डॉक्टर आपकी सेहत को बखूबी जानती हैं। यदि थोड़ी भी समस्या है और वे अनुमति नहीं दे रही हैं तो फिर व्रत रखने का विचार त्याग दें।

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
-पूरे दिन भूखे न रहें
गर्भावस्था में पूरे दिन भूखे रहकर व्रत करने का कोई विकल्प नहीं होता है। यह शरीर के लिए ठीक नहीं होता है इसलिए थोड़े फल और सूखे मेवे खा लेने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। फलों का नमक के साथ सेवन न करें।
 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
-दूध का सेवन करें
सरगी के दौरान भूलवश भी चाय या कॉफी न लें, यह पूरा दिन नुकसान पहुंचा सकते हैं। खाली पेट इनका सेवन करने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है,साथ ही गैस की समस्या भी हो सकती है, इसलिए दूध का ही सेवन करें।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
-आराम करके बिताएं दिन
गर्भवती महिलाएं आराम करके आसानी से दिन व्यतीत कर सकती हैं। सुबह सरगी के बाद दिनभर आराम करें और शाम को पूजा के समय उठ जाएं। इस तरह से शरीर में थकान भी नहीं रहेगी और दिन भी आसानी से बीत जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
-व्यस्त रहकर बिताएं दिन
कई महिलाओं को आराम करने की ज्यादा आदत नहीं होती ऐसे में गर्भवती महिलाएं काम करने की बजाय टी.वी देखकर, किताब पढ़कर, पूजा की तैयारियां करके आसानी से अपना दिन निकाल सकती हैं, थकान भी नहीं होगी।


 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें