बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशनइस्टा करिश्मा कपूर अपने दौर की बेहतरीन अदाकार रही हैं। आज भले ही हो फिल्मों में एक्टिंग से दूर हों लेकिन अपने खूबसूरत अंदाज और फैशन को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। जिसके पीछे बड़ी वजह है उनकी डाइट और रोजाना व्यायाम। इसकी मदद से करिश्मा 45 की उम्र में भी कम उम्र लड़कियों से कम नहीं दिखती हैं। अगर आप उनकी तरह स्टाइलिश और जवां दिखना चाहती हैं तो एक बार करिश्मा के रूटीन के बारे में जान लें।
विज्ञापन
2 of 5
नाश्ते के लिए फल और कॉफी
करिश्मा कपूर अक्सर अपने नाश्ते की तस्वीरें पोस्ट करती हैं और इनमें अधिकतर फल शामिल होते हैं ज्यादातर जामुन, खट्टे फल और कॉफी का एक मग। फल फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में सूजन से लड़ने में मदद कर सकते हैं। विशेष रूप से जामुन एंटीऑक्सिडेंट में बहुत समृद्ध हैं। कॉफी भी मेटाबोलिज्म के लिए बहुत अच्छा है और जब नाश्ते के साथ सेवन किया जाता है, तो आप दिन के दौरान अपने काम पर जाने के लिए ऊर्जा से भरदेता है।
विज्ञापन
3 of 5
कार्ब्स खाने का सही तरीका
करिश्मा कपूर आपको सही तरीके से कार्बोहाइड्रेट खाने के लिए कुछ सुझाव दे सकती हैं, जो आपके आहार के महत्वपूर्ण कॉम्पोनेंट भी हैं। करिश्मा घर पर अपना पास्ता बनाती है और यह भी सुनिश्चित करती है कि वह इसे सब्जियों और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे अंडे की सफेदी और चिकन के साथ साथ बनाया जाए। अंडे और चिकन दोनों में उच्च गुणवत्ता वाले लीन प्रोटीन होते हैं।
4 of 5
अपने आप को 'ट्रीट' देने में बुराई नहीं
करिश्मा कपूर की खूबसूरत मुस्कुराहट के पीछे का कारण यह है कि वो खुद को ट्रीट देने से कतराती नहीं हैं। वह अक्सर यूरोपीय देशों में छुट्टियों पर जाती है और स्वादिष्टता पकवान जरूर चखती हैं। करिश्मा को आइसक्रीम पसंद है क्योंकि वो अक्सर स्वादिष्ट मिठाई और आइस-क्रीम खाती हुई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं।
दोपहर का पौष्टिक भोजन
भारतीय थली को एक पौष्टिक भोजन के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें मैक्रो-पोषक तत्वों की पूरी श्रृंखला मौजूद होती है, खाने में फाइबर से लेकर दाल प्रोटीन तक सब करिश्मा की थाली में मौजूद होता है।