फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं कई विटामिन का खजाना है काला चना, इस तरह खा लिया तो शुगर होगी कंट्रोल और शरीर होगा मजबूत

Thu, 26 Dec 2019 06:17 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
काला चना - फोटो : Instagram
चना तो आप खाते ही होंगे! चने के छोले या चने की दाल या फिर चने के बेसन के बने पकवान तो अक्सर खाते होंगे, लेकिन क्या आपकी डाइट में काला चना शामिल है? जी हां, विटामिनों का खजाना, काला चना। यह रेशेदार होता है, विटामिन के साथ खनिजों से भी भरपूर होता है और इसमें वसा कम होता है। इसे डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं:
विज्ञापन

2 of 8
काले चने को खाने से क्लोरोफिल, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और के साथ ही फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम की आवश्यकता पूरी हो जाती है। इसके अलावा, इसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होते हैं। काला चना से आप परफेक्ट बॉडी शेप पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
kala Chana - फोटो : Instagram
काला चना को आप गुड़ के साथ लेते हैं तो यह बहुत फायदेमंद होता है। काले चने से हमारे शरीर को उर्जा मिलती है। खासकर सर्दियों में अक्सर लोग गुड़ के साथ काला चना का सेवन करते हैं।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
काला चना फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। रात में पानी में भिंगोकर चना रख दें और सुबह इसका सेवन करें तो इससे बहुत फायदा होगा। कब्ज की समस्या दूर होगी। साथ ही जिस पानी में चने को भिंगोया गया हो, उसे पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 8
Heart - फोटो : social media
दिल का रखे ख्याल
काला चना एंटीऑक्सिडेंट्स, एंथोसायनिन, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एएलए से भरपूर होता है। यह दिल की बीमारियों को दूर कर स्वस्थ रक्त वाहिकाओं को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह फोलेट और मैग्नीशियम का भी एक अच्छा स्रोत है, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे
डायबिटीज के मरीजों के लिए काले चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पच जाते हैं, जिसके कारण ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। इसलिए, यह इंसुलिन प्रतिरोध में योगदान दे सकता है और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी खत्म कर सकता है। काले चने में घुलनशील फाइबर होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है।
विज्ञापन

7 of 8
गर्भवती महिला
प्रसूता और महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए काला चना बहुत फायदेमंद होता है। कारण कि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है और यह एनीमिया को रोकने में मदद करता है। बढ़ते बच्चों के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद है।
विज्ञापन

8 of 8
beauty - फोटो : social media
त्वचा के लिए फायदेमंद
काले चने में फोलेट्स, आहार फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद है। चने भिंगोए हुए पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर चमक आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें