कुत्ते का काटना
- फोटो : Adobe Stock
रेबीज से बृजेश की मौत
बृजेश सोलंकी, एक होनहार कबड्डी खिलाड़ी, प्रो कबड्डी लीग 2026 की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने फरवरी में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। मार्च 2025 में, बृजेश ने गांव की नाली में गिरे एक कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान उस कुत्ते के बच्चे ने उनके दाहिने हाथ की उंगली काट ली।
बृजेश ने इसे मामूली चोट समझकर नजरअंदाज कर दिया और एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई। दो महीने बाद, जून 2025 में उनकी तबीयत बिगड़ी। पहले अलीगढ़, फिर मथुरा और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां रेबीज की पुष्टि हुई। 27 जून को सुबह उनकी दर्दनाक मौत हो गई।