फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Immune System: आपका शरीर बीमारियों से मुकाबले के लिए तैयार है या नहीं? जानिए कैसे लगाएं इसका पता

Mon, 17 Aug 2026 09:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपकी इम्युनिटी ठीक है या नहीं, शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए कितना तैयार है? जानिए कैसे पता किया जा सकता है कि आपकी इम्युनिटी ठीक है या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
इम्युनिटी कमजोर होने की समस्या - फोटो : Adobe stock photos

दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही संक्रामक बीमारियां स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों एच1एन1 का संक्रमण देखा जा रहा है। इसके अलावा मौसम बदलते ही फ्लू का संक्रमण लोगों को परेशान करने लग जाता है। इन सभी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए विशेषज्ञ इम्युनिटी को मजबूत करने को सबसे जरूरी उपाय बताते हैं।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनना एक सतत प्रक्रिया है, ये एक दिन में ये किसी दवा से मजबूत नहीं हो सकती है। इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  नियमित रूप से संतुलित आहार, अच्छी नींद, रोजाना व्यायाम, धूम्रपान-शराब से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली की आदतों को अपनाकर आप शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता को मजबूत कर सकते हैं।

क्या आपकी इम्युनिटी बीमारियों से मुकाबले के लिए अच्छी है?

विज्ञापन

2 of 5
बीमारियों का खतरा - फोटो : Adobe stock
इम्यून सिस्टम मजबूत है या नहीं?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इम्यून सिस्टम एक जटिल तंत्र है। यह शरीर में प्रवेश करने वाले रोगाणुओं को पहचानने और उनसे लड़ने में मदद करता है। इसलिए ऐसा कोई सामान्य घरेलू टेस्ट नहीं है जिससे देखकर बस यह कह दिया जाए कि आपकी इम्युनिटी कितनी मजबूत है?

आप शरीर के कुछ संकेतों से इसका अंदाजा जरूर लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बार-बार संक्रामक रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com
बार-बार संक्रमण होना एक संकेत हो सकता है

क्या आपको भी बार-बार सर्दी जुकाम हो जाता है, हर बार मौसम बदलते ही आप बीमार हो जाते हैं? ये बार-बार होना आपके लिए अलार्मिंग हो सकता है।

डॉक्टर कहते हैं वैसे तो हर बार सर्दी-जुकाम होना कमजोर इम्युनिटी का प्रमाण नहीं है। मौसम में बदलाव, आसपास का संक्रमण, नींद की कमी, तनाव और कई दूसरी चीजें बीमारी की आशंका को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको बार-बार गंभीर संक्रमण होता है, संक्रमण लंबे समय तक रहते हैं या ऐसे संक्रमण होते हैं जो सामान्य तौर पर स्वस्थ लोगों में कम देखे जाते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें लें।

4 of 5
मुंह के छाले से हैं परेशान - फोटो : freepik.com
बार-बार मुंह में छाले होना

मुंह में बार-बार छाले होने के कई कारण हो सकते हैं। पोषक तत्वों की कमी, तनाव से ये दिक्कत बढ़ जाती है। इसी तरह त्वचा या मुंह में बार-बार फंगल इंफेक्शन भी अलग-अलग कारणों से हो सकता है। लेकिन यदि ऐसी समस्याएं लगातार होती रहें या इलाज के बावजूद वापस आती रहें, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। ये कमजोर इम्युनिटी को संकेत हो सकता है।

घाव भरने में समय लगना

कटने या चोट लगने के बाद शरीर खुद ही घाव भरने की प्रक्रिया शुरू करता है। इसमें इम्यून सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर छोटे घाव भी लंबे समय तक ठीक न हों या बार-बार उनमें संक्रमण हो जाए, तो इसके पीछे डायबिटीज, रक्त संचार और पोषण की कमी जैसे कारण हो सकते हैं। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उनमें घाव भरने में ज्यादा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com
लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना

हर समय थकान रहना भी कमजोर इम्युनिटी का संकेत माना जाता है। हालांकि इसकी कई और वजहें भी हो सकती हैं।। नींद पूरी न होना, तनाव, एनीमिया, थायरॉयड की समस्या, पोषण की कमी या दूसरी स्वास्थ्य स्थितियां भी लगातार थकान का कारण बन सकती हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें