Is Aluminum Foil Safe For Food: आज के दौर में ज्यादातर लोग किचन में गरमा-गरम रोटी या लंच बॉक्स में पराठों को लपेटने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि इसमें खाना सुरक्षित और ताजा रहता है, लेकिन कुछ स्टडी के मुताबिक एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल जब भी आप अत्यधिक गर्म या खट्टा खाना इस फॉयल में पैक करते हैं, तो एल्युमिनियम के सूक्ष्म कण घुलकर आपके भोजन का हिस्सा बन जाते हैं।
इस प्रक्रिया को विज्ञान की भाषा में 'लीचिंग' कहा जाता है, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। लंबे समय तक एल्युमिनियम युक्त भोजन का सेवन न केवल किडनी और लिवर पर दबाव डालता है, बल्कि यह मस्तिष्क की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने वाले लोगों के लिए यह समझना जरूरी है कि जिसे हम सुविधा समझ रहे हैं, वह कहीं अनजाने में हमारी सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहा? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।