व्हाइट ब्रेड से क्या नुकसान होता है?
- फोटो : istock
व्हाइट ब्रेड क्यों नहीं खाना चाहिए?
ब्रेड वैसे तो कई प्रकार की हो सकती है, जिन्हें लोग विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके अलग-अलग तरीकों से बनाते हैं। जहां एक तरफ व्हाइट ब्रेड को सेहत के लिए हानिकारक पाया गया है, वहीं कई और प्रकार के ब्रेड शरीर के लिए लाभकारी भी हो सकते हैं। ग्रेन ब्रेड, जिसे ब्राउन ब्रेड के नाम से भी जाना जाता है, इसका सेवन करना हमारे लिए लाभकारी हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, व्हाइट ब्रेड के रोजाना सेवन से परहेज किया जाना चाहिए, आइए जानते हैं कि इससे सेहत को किस प्रकार से नुकसान होने का खतरा हो सकता है।