फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए जानना जरूरी: खाना खाने के बाद की ये एक गलती बिगाड़ सकती है पाचन

Wed, 07 Oct 2026 05:47 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Is It Bad to Lie Down After Eating: इस लेख में जानें वह कौन सी रोजमर्रा की आदत है, जो खाना खाने के बाद आपकी सेहत पर असर डाल सकती है, एसिडिटी बढ़ा सकती है और फिटनेस को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ - फोटो : AI
Is It Bad to Lie Down After Eating: फिटनेस और सेहत को बेहतर रखने के लिए लोग अक्सर डाइट, एक्सरसाइज और कैलोरी पर ध्यान देते हैं, लेकिन रोजमर्रा की कुछ छोटी आदतें भी शरीर पर बड़ा असर डाल सकती हैं। इन्हीं में से एक आदत है खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना। 

कई लोगों की दिनचर्या ऐसी होती है कि भोजन खत्म करते ही वे सोफे या बिस्तर पर आराम करने लगते हैं। कभी-कभी ऐसा करना सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर यह रोज की आदत बन जाए तो ये शरीर की कई समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत शरीर पर क्या असर डाल सकती है और इसे बदलने का आसान तरीका क्या है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ - फोटो : AI
 खाना खाते ही लेट जाना कितना सही?

 खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना एक ऐसी आदत है जिसे बहुत से लोग बिना सोचे अपनाते हैं। खासकर रात में डिनर के बाद थकान होने पर सीधे बिस्तर पर जाना आसान लगता है। हालांकि, ऐसा करने से कुछ लोगों में सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ - फोटो : AI
  खाना खाने के बाद कितनी देर बाद लेटना चाहिए?

 आमतौर पर खासकर रात का खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको एसिडिटी या रिफ्लक्स की समस्या रहती है, तो भोजन और सोने के बीच पर्याप्त अंतर रखना ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है।

 हर व्यक्ति की जरूरत अलग हो सकती है। बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार या रात में रिफ्लक्स की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

 

4 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ - फोटो : AI
  खाने के बाद क्या करें?

 खाने के बाद तुरंत लेटने के बजाय कुछ समय सीधे बैठ सकते हैं या हल्की वॉक कर सकते हैं। बहुत तेज एक्सरसाइज या भारी वर्कआउट करने के बजाय सामान्य गति से थोड़ी देर चलना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके अलावा रात में बहुत भारी भोजन करने और जरूरत से ज्यादा खाने से भी बचना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ - फोटो : AI
 क्या खाना खाने के बाद लेटने से वजन बढ़ता है?

 सिर्फ खाना खाने के तुरंत बाद लेटने को वजन बढ़ने का एकमात्र कारण नहीं माना जा सकता। वजन बढ़ने में कुल कैलोरी सेवन, शारीरिक गतिविधि, नींद, खान-पान और जीवनशैली जैसे कई कारकों की भूमिका होती है। हालांकि, अगर खाना खाने के बाद लेटने की आदत के साथ शारीरिक गतिविधि बहुत कम है और कुल कैलोरी जरूरत से ज्यादा है, तो वजन प्रबंधन प्रभावित हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ - फोटो : AI
फिटनेस के लिए किन आदतों पर ध्यान दें?
  • भोजन के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने से बचें
  • रात का खाना सोने से कुछ समय पहले खत्म करने की कोशिश करें
  •  भोजन के बाद हल्की वॉक कर सकते हैं
  • बहुत ज्यादा तला-भुना और भारी भोजन सीमित करें
  •  दिनभर पर्याप्त शारीरिक गतिविधि रखें
  •  पर्याप्त नींद लें
  •  बार-बार एसिडिटी या सीने में जलन होने पर डॉक्टर से सलाह लें

 ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का शरीर और स्वास्थ्य अलग होता है। अगर खाना खाने के बाद लगातार सीने में जलन, खट्टी डकार, निगलने में परेशानी या रात में बार-बार लक्षण होते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें।
 
--------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें