पैक्ड जूस है नुकसानदायक (सांकेतिक)
- फोटो : Freepik.com
अमरूद का जूस पीते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जूस में भारी मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स और अतिरिक्त चीनी होती है। इसलिए हमेशा घर पर ही ताजा जूस बनाकर पिएं। यदि आपको मधुमेह है, तो जूस पीने के बजाय पूरा अमरूद चबाकर खाना ज्यादा फायदेमंद है। अमरूद का फाइबर ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
केवल अमरूद का जूस पीने से हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ेगा। इसके साथ अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजें जैसे- पालक, बीन्स, गुड़, खजूर, चना और सूखे मेवे जरूर शामिल करें। यदि आपका हीमोग्लोबिन लेवल बहुत ज्यादा कम है या आप गंभीर एनीमिया से पीड़ित हैं, तो घरेलू उपायों के भरोसे रहने के बजाय डॉक्टर से संपर्क कर उचित डॉक्टरी जांच और सप्लीमेंट्स लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।