Health Benefits Of Green Tea: डायबिटीज एक ऐसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे हमारे देश में लगभग 10 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं। ब्लड शुगर के लगातार बढ़े हुए लेवल को नियंत्रित करने के लिए, मरीज अक्सर दवाओं के साथ-साथ अपनी जीवनशैली और खानपान में भी कई बदलाव करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग अपनी दिनचर्या में ग्रीन टी शामिल करते हैं।
अब ग्रीन टी को लेकर बहुत लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या सचमुच यह पेय मधुमेह रोगियों के लिए उतना ही फायदेमंद है, जितना कि कहा जाता है? क्या वैज्ञानिक शोध और अध्ययन इस बात का पुष्टी करते हैं कि ग्रीन टी डायबिटीज के प्रबंधन में कोई भूमिका निभा सकती है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि ग्रीन टी किस प्रकार इस बीमारी के नियंत्रण में एक अपनी भूमिका निभा सकती है।