फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: भोजन के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो हो जाइए अलर्ट, ये आदत बढ़ा सकती है सेहत के लिए मुश्किलें

Sat, 21 Nov 2026 07:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tea After Meal: खाने के तुरंत बाद चाय पीने से इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। आयरन की कमी और एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए यह आदत नुकसानदायक हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 4
भोजन के बाद पीते हैं चाय - फोटो : Amarujala.com/AI
चाय पीना सेहत के लिए ठीक है या नहीं, इसपर लगातार चर्चा होती रहती है। कई अध्ययन बताते हैं कि बिना दूध-चीनी वाली ब्लैक-टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जिससे सेहत को कई तरह के लाभ हो सकते हैं, वहीं दूध वाली पारंपरिक चाय कई लोगों में गैस और अपच जैसी दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चाय को लेकर एक बात का ध्यान रखना और भी जरूरी है, चाय कब पीनी है और किस चीज के साथ पीनी है, इसपर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

हम में से बहुत से लोगों की खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है। दोपहर का भोजन हो या डिनर, कुछ लोगों को चाय के बिना सबकुछ अधूरा लगता है। लेकिन क्या भोजन के तुरंत बाद चाय पीना सेहत के लिए ठीक है?

अगर आप भी खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो आइए इस बारे में जान लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
चाय पीने की आदत - फोटो : Freepik.com
भोजन के बाद चाय पीने की आदत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों में आयरन की कमी या एनीमिया की समस्या है ऐसे लोगों को खाने के साथ या तुरंत बाद चाय पीने से बचना चाहिए। असल में चाय में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। महिलाओं, बच्चों और एनीमिया के मरीजों के लिए यह आदत परेशानी बढ़ा सकती है।
 
  • चाय में पॉलीफेनॉल्स और टैनिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो भोजन में मौजूद नॉन-हीम आयरन यानी मुख्य रूप से पौधों से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं।
  • अगर आपकी भोजन के बाद या साथ में चाय पीने की आदत है तो ये शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
ब्लड टेस्ट और खून की कमी - फोटो : Adobe Stock Images
एनीमिया का बढ़ सकता है खतरा

आयरन की कमी होने पर शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता। इससे थकान, कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना, सिरदर्द और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान अधिक ब्लीडिंग और गर्भावस्था में आयरन की जरूरत बढ़ने के कारण इसकी कमी का खतरा ज्यादा हो सकता है।
  • चूंकि चाय, भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को बाधित कर देती है, ऐसे में अगर आपकी रोज ये आदत है तो इससे भविष्य में एनीमिया होने का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
चाय पीने की सावधानियां - फोटो : Freepik.com
किन बातों का रखें ध्यान?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, खाने के तुरंत बाद चाय पीने के बजाय कम से कम एक घंटे का अंतर रखना जरूरी है। आयरन सप्लीमेंट लेने के आसपास भी चाय और कॉफी से बचें। शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए आयरन वाली चीजों के साथ नींबू, आंवला, अमरूद और अन्य विटामिन सी वाली चीजों को शामिल करना जरूरी है। इससे आयरन के अवशोषण में मदद मिल सकती है। 
 
  • जिन लोगों में आयरन की कमी नहीं है और उनकी डाइट संतुलित है, उन्हें भी भोजन के बाद चाय पीने से बचना चाहिए।
  • अगर लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने की समस्या है तो हीमोग्लोबिन और आयरन की जांच कराएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें