शराब की कम मात्रा आपकी सेक्स लाइफ को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन बहुत अधिक शराब पीने से आपकी सेक्स लाइफ तबाह हो सकती है। आगे की स्लाइड्स में जानिए शराब आपकी सेक्स लाइफ पर कैसे असर डालता है-
2 of 5
- फोटो : getty images
शराब की अधिक मात्रा पुरुषों में सेक्स के लिए जिम्मेदार हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित करती है। जो पुरुष हफ्ते में तीन बार या उससे ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से जूझना पड़ता है।
3 of 5
- फोटो : getty images
अगर आप बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं तो शराब का सेवन आपके लिए बहुत घातक हो सकता है। दरअसल शराब पीने से भ्रूण को फीटल अल्कोहल सिड्रोम नाम की बीमारी हो जाती है। जिससे उसका विकास नहीं हो पाता।
4 of 5
- फोटो : Getty Images
2014 में एक सर्वे किया गया था जिसमें ये बात सामने आई कि शराब पीने के कारण लोग असुरक्षित यौन संबंध बना लेते हैं जिससे उन्हें एड्स और कई दूसरी यौन जनित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप नियमित तौर पर शराब पीते हैं तो संभल जाएं। इससे आपके आतंरिक अंगों को नुकसान पहुंचता है। ये आपकी सेक्स की इच्छा को भी कम कर देता है। कई बार तो शराब की वजह से आपके प्राइवेट पार्ट तक रक्त का संचार भी नहीं हो पाता।