चाय-कॉफी बाधित कर देते है आयरन का अवशोषण
- फोटो : Freepik.com
आयरन को लेकर ये बातें भी जानिए
आयरन की जरूरत पूरी करने के लिए पालक के अलावा काला चना, राजमा, मसूर दाल, सोयाबीन, तिल और कद्दू के बीज जैसे खाद्य पदार्थ भी खाए जा सकते हैं। किशमिश और सूखी खुबानी जैसे सूखे फलों में भी आयरन पाया जाता है।
- पौधों से मिलने वाले आयरन के शरीर में अवशोषण को बेहतर करने के लिए इन चीजों के साथ नींबू, आंवला, अमरूद या संतरे जैसे विटामिन-सी वाले खाद्य पदार्थ लेना फायदेमंद हो सकता है।
- वहीं, खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद कुछ यौगिक आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।