हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं को सही तरीके से काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। फेफड़े सांस के जरिए ऑक्सीजन शरीर में पहुंचाते हैं, वहां से खून में मौजूद लाल रक्त कोशिकाएं इसे शरीर के अलग-अलग अंगों तक ले जाती हैं। इस पूरी प्रक्रिया में आयरन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन है इसी की मदद से ऑक्सीजन शरीर के ऊतकों तक पहुंचाता है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। आयरन की कमी के कारण आपको थकान, कमजोरी, चक्कर आने और सांस फूलने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
मसलन शरीर में अगर आयरन की कमी हो जाए तो इससे ऑक्सीजन के संचार पर असर हो सकता है।