फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरों में रहता है दर्द और नहीं आती नींद तो आपके पेट में भी हो सकते हैं कीड़े, तुरंत डॉक्टर से मिलें

Sat, 14 Dec 2019 04:50 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixabay
गड़बड़ खानपान से पेट खराब होना आम बात है। कई बार हम खाने में साफ सफाई नहीं बरतते हैं और हमारा पेट गड़बड़ हो जाता है। खासकर बच्चों की आदत होती है कि बिना हाथ धोए खाना खाने की। हम भी अक्सर ठेले-खोमचों पर बिकने वाले फूड आइटम खा लेते हैं और इसके साथ गंदगी भी हमारे पेट में चली जाती है। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
खानपान में स्वच्छता का ध्यान नहीं रखने से और दूषित भोजन खाने से हमारे पेट में कीड़े होना आम बात है। कई बार हमें पता ही नहीं होता कि हमारे पेट में कीड़े हो गए हैं। अक्सर हम इस बारे में ज्यादा सोच नहीं पाते हैं और इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए, जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट में कीड़े होने के लक्षण 
  • पेट दर्द, गैस, एसिडिटी
  • डायरिया, पेट में सूजन
  • सांस लेने में तकलीफ
  • भूख की कमी, खाने का मन नहीं होना
  • नींद नहीं आना
  • कमजोरी और वजन कम होना
  • एनीमिया

4 of 8
gas - फोटो : gas
पेट में कीड़े होने के कुछ और लक्षण
  • सिर दर्द और बुखार
  • पैरों में दर्द
  • नींद में दांत पीसना
  • होठ सफेद होना
  • चेहरे पर सफेद दाग आना
  • शरीर का रंग काला होना
विज्ञापन

5 of 8
पेट में कीड़े होने के कारण
  • खाने में साफ सफाई का ध्यान ना रखना
  • दूषित भोजन करना या दूषित पानी पीना
  • खाने या पानी के जरिए परजीवी का पेट में जाना
  • आसपास गंदगी होना
  • रसोई के पास मच्छर-मक्खियों का होना
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता(इम्यून सिस्टम) कमजोर होना
विज्ञापन

6 of 8
पपीता
पेट में कीड़े खत्म करने के कुछ घरेलू उपाय
  • लहसून: खाली पेट रोज सुबह 2-3 लहसुन की कलियां चबा कर खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। ऐसा एक हफ्ते तक रोजाना करना चाहिए। आप लहसुन की चटनी बनाकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर भी खा सकते है।
  • पपीता: पेट के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका पल्प और बीज दोनों ही दवाई के तौर पर इस्तेमाल किये जाते हैं। 
  • कद्दू के बीज: कद्दू के बीज पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पेट में कीड़े होने पर 2 बड़े चम्मच कद्दू  के बीज को मसल लें और 2 कप पानी में उबाल लें। इसे ठंडा कर पीना लाभकारी होता है। 
विज्ञापन

7 of 8
carrot - फोटो : social media
पेट में कीड़े खत्म करने के कुछ और घरेलू उपाय
  • गाजर: गाजर को क्रश कर रोज सुबह कम से कम एक छोटे कप खाने से पेट में मौजूद कई तरह का इन्फेक्शन दूर होता है। 
  • अनार: अनार के दाने व उसके छिलके दोनों ही बहुत फायदेमंद होते है। उसके छिल्कों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और इसे एक चम्मच दिन में 2-3 बार खाने से बहुत जल्द पेट को आराम मिलेगा। 
नीम, लौंग, अजवाइन, तुलसी आदि का सेवन भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

8 of 8
ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर से मिलें
पेट में कीड़े खत्म करने के घरेलू नुस्खे काम तो करते हैं, लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ जाए तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। डॉक्टर पेट में कीड़े मारने वाली दवा दे सकते हैं या फिर ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर जरूरत के अनुसार इलाज करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें