फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sleeping Problem: रात में बार-बार खुल जाती है आपकी भी नींद, जानिए क्या है कारण और उपाय?

Thu, 08 May 2025 05:41 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग रात के समय में नींद खुलने की समस्या से परेशान रहते हैं। बहुत से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए इसे लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नींद - फोटो : Freepik.com
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की समस्या एक आम शिकायत बन गई है। अक्सर लोग रात में बार-बार जागने की समस्या से परेशान रहते हैं। नींद न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह हमारी प्रोडक्टिविटी और मूड को भी प्रभावित करती है। अगर आपकी भी नींद रात में बार-बार टूटती है, तो यह स्थिति न केवल थकावट और चिड़चिड़ापन पैदा करती है, बल्कि अगर यह लगातार बनी रहे तो कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है।

नींद में बार-बार खलल पड़ने के कई कारण हो सकते हैं। तनाव, अनियमित दिनचर्या, देर रात तक मोबाइल फोन का उपयोग, और अनुचित खान-पान इनमें प्रमुख हैं। देर से डिनर करने या भारी भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे नींद प्रभावित होती है। इसके अलावा, अनुचित समय पर वर्कआउट करना भी नींद को बाधित कर सकता है, क्योंकि व्यायाम से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। मोबाइल फोन की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को कम करती है, जो नींद के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
नींद - फोटो : Freepik.com
नींद न आने पर क्या करें?
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर नींद न आ रही हो, तो बिस्तर पर लेटे रहने के बजाय उठकर कुछ हल्की गतिविधियां करें। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं, पहेली (पजल) सॉल्व कर सकते हैं, या ऑडियो बुक सुन सकते हैं। ये गतिविधियां दिमाग को शांत करने में मदद करती हैं। हालांकि, इन गतिविधियों के दौरान तेज रोशनी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
समय से डिनर करें - फोटो : Freepik.com
रात में खाने से बचें
रात में देर से या भारी भोजन करने से नींद पर बुरा असर पड़ता है। डिनर और सोने के समय के बीच कम से कम 2-3 घंटे का अंतर होना चाहिए। हल्का और पौष्टिक भोजन नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। कैफीन और शराब जैसे पदार्थों से भी बचना चाहिए, क्योंकि ये नींद को बाधित करते हैं।

4 of 5
सोते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें - फोटो : adobe stock
मोबाइल फोन से दूरी बनाएं
बिस्तर पर जाने के बाद मोबाइल फोन का उपयोग करना नींद की सबसे बड़ी दुश्मन है। सोशल मीडिया, ईमेल या मैसेज चेक करने की आदत नींद को प्रभावित करती है। सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल फोन का उपयोग बंद कर देना चाहिए। अगर जरूरी हो, तो फोन को बेडरूम से बाहर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वर्कआउट (गोमुखासन) - फोटो : Adobe Stock
वर्कआउट का समय बदलें
व्यायाम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन इसका समय नींद पर असर डाल सकता है। देर शाम या रात में भारी वर्कआउट करने से शरीर उत्तेजित रहता है, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, वर्कआउट सुबह या दोपहर में करना चाहिए। अगर शाम को व्यायाम करना हो, तो हल्का व्यायाम करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें