भारत को दुनियाभर में 'डायबिटीज कैपिटल' के रूप में जाना जाता है। आंकड़ों के मुताबिक यहां 50 मिलियन (5 करोड़) से ज्यादा लोग मधुमेह से ग्रसित हैं। यह वास्तव में देश के लिए एक बड़ी चुनौती है। मधुमेह को उस गंभीर बीमारी के रूप में जाना जाता है, जो शरीर को अंदर ही अंदर खोखला बनाती जाती है। तमाम चिकित्सा पद्धतियों में मधुमेह के इलाज की विधि और दवाइयां उपलब्ध हैं, पर आज हम बिना किसी दवा के इस गंभीर रोग को नियंत्रित करने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम योग के माध्यम से मधुमेह को नियंत्रित करने के बारे में जानेंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक योग का लगातार अभ्यास मधुमेह के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। योग, रक्त परिसंचरण में सुधार करने के साथ मधुमेह के अन्य कारकों को ठीक करने में मदद करता है। आइए इस लेख में ऐसे ही तीन योग आसनों के बारे में जानते हैं जिनका नियमित अभ्यास आपको डायबिटीज से सुरक्षित रखने या इसके स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।