फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Tea Day: क्या चाय पीने से कम होता है हृदय रोगों का जोखिम? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Sat, 21 May 2022 04:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 2022 - फोटो : istock
भारत सहित दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में चाय, सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेय में से एक है। भारत, चाय के उत्पादन और सेवन, दोनों में ही विश्व के शीर्ष देशों में शुमार है। चीन के बाद भारत, दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में चाय की प्रति व्यक्ति खपत, हर वर्ष लगभग 750 ग्राम के करीब की है। मौसम कोई भी हो, भारत में आपको हमेशा चाय मिल जाएगी। चाय के उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 मई को 'इंटरनेशनल टी डे' के रूप में मनाया जाता है।

चाय पीने से होने वाले नुकसान और फायदों को लेकर लंबे समय से चर्चा की जाती रही है। कुछ लोग चाय को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं, जबकि कुछ अध्ययनों में इसके सेवन को सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बताया गया है। क्या वास्तव में चाय पीना हमारी सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है? अगर हां, तो इससे होने वाले नुकसान की चर्चा के पीछे क्या आधार हैं? आइए आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चाय पीने से क्या होता है? - फोटो : पेक्सेल्स
चाय को लेकर किए गए अध्ययन

चाय से सेहत पर होने वाले प्रभाव को जानने के लिए कई अध्ययन किए गए। ज्यादातर शोध के परिणाम बताते हैं कि चाय का संयमित सेवन करना  वास्तव में आपके स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।

यरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में चीन में एक लाख से अधिक वयस्कों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से चाय पीते थे, उनमें एथेरोस्क्लेरोटिक कार्डियोवैस्कुलर बीमारी विकसित होने या इसके कारण होने वाली मौत का जोखिम कम पाया गया। वैज्ञानिकों ने पाया कि चाय में मौजूद यौगिक, रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं, जो व्यक्ति में स्ट्रोक से मरने के जोखिम को कम कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
चाय में होते हैं कई तरह के पोषक यौगिक - फोटो : Pixabay
एंटीऑक्सिडेंट्स की मौजूदगी

अध्ययनों से पता चलता है कि चाय में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कई प्रकार की बीमारियों और कोशिकाओं को होने वाली क्षति के जोखिम से बचा सकते हैं।  एंटीऑक्सिडेंट्स, शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले जोखिम से बचाकर शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। शोध से पता चलता है कि  एंटीऑक्सिडेंट्स कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है।

4 of 5
चाय के फायदे जानिए - फोटो : istock
हार्वर्ड अध्ययन में क्या पता चला?

हार्वर्ड टी.एच चेन स्कूल द्वारा किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि चाय में हाई पॉलीफेनोल सामग्री पाई जाती है जिसके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। मानवों पर किए गए अध्ययन में भी इसके परिणाम देखने को मिले हैं। अवलोकन संबंधी शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि रोजाना 2-3 कप चाय का सेवन समय से पहले मृत्यु, हृदय रोग, स्ट्रोक और टाइप-2 मधुमेह के जोखिम को कम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा चाय हो सकता है नुकसानदायक - फोटो : istock
चाय के नुकसान

चाय के फायदों के साथ-साथ कुछ अध्ययनों में ज्यादा मात्रा में चाय पीने को सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक भी बताया है। अलग-अलग अध्ययनों में पाया गया कि शारीरिक स्थिति और क्षमता को नजरअंदाज करते हुए दिन में बहुत अधिक चाय के सेवन के कारण आयरन के अवशोषण में कमी, चिंता, तनाव और बेचैनी और नींद की समस्या, मतली और पेट में जलन तथा कुछ मामलों में  गर्भावस्था की जटिलताएं हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर चाय का संयमित मात्रा में सेवन किया जाता है तो इसके ज्यादा नुकसान नहीं है, हालांकि इसकी लत या अधिक सेवन कुछ प्रकार की समस्याओं को बढ़ा सकती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें