फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Dance Day: डांसिंग की आदत, शरीर-मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके लाभ

Fri, 29 Apr 2022 03:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2022 (सांकेतिक) - फोटो : istock
क्या आप भी डांस करने के शौकीन हैं? अगर हां, तो यकीन मानिए आपकी यह एक आदत न सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए बेहतर है, साथ ही सेहत को इससे कई तरह के लाभ हो सकते हैं। नृत्य, प्राचीनतम कलाओं में से एक है, जिसपर विधवत शोध और पठन-पाठन किया जाता रहा है। यह कला आपके सेहत को भी गजब का बूस्ट दे सकती है। डांस के दौरान रक्त का संचार बढ़ता है, अंग सक्रिय रहते हैं, साथ ही आप प्रसन्नता का अनुभव करते है, यह संयोजन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक हो सकता है। शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि रोजाना डांस करने वाले लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह के फायदे हो सकते हैं। 

नृत्य के प्रति लोगों की रुचि और जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। नृ्त्य से सेहत को होने वाले फायदों को जानने के लिए किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि नृत्य आपके लिए फिट रहने का एक सबसे आसान और सहज तरीका हो सकता है। नृत्य करने से आपके मांसपेशियों की टोन, ताकत, सहनशक्ति और फिटनेस में सुधार होता है।

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मन को स्वस्थ रखने में भी इसके लाभ पाए गए हैं। नृत्य के दौरान आप प्रसन्नता महसूस करते हैं, साथ ही शारीरिक गतिविधियों से मूड बूस्टिंग हार्मोन्स का स्तर बढ़ता है जिससे तनाव-चिंता, अवसाद जैसी समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है। आइए डांसिंग की आदत से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डांस करने के फायदे - फोटो : iStock
डांसिंग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं चाहे आप 8 वर्ष के हों या 80 वर्ष के, शारीरिक गतिविधियां सभी उम्र के लोगों के लिए बहुत आवश्यक हैं। ऐसे में नृत्य करना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। शरीर को संगीत की ध्वनि की ओर ले जाने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। शारीरिक समन्वय को बेहतर बनाने के साथ लचीलापन को बढ़ाने और शरीर के अंगों में रक्त के संचार को बनाए रखने में डांसिंग की आदत आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
डांसिंग से स्वस्थ रहता है हृदय - फोटो : iStock
हृदय रोगों का कम होता है जोखिम

शोध बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से डांसिंग जैसी, शारीरिक गतिविधियां करते रहते हैं, उनमें हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वयस्कों को  प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट से 300 मिनट तक मध्यम तीव्रता वाले व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। डांसिंग की आदत मध्यम अभ्यास की श्रेणी में आता है। शोध से पता चलता है कि डांस करने से रक्तचाप और हृदय गति नियंत्रित बनी रहती है जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है। 

4 of 5
मन को स्वस्थ रखने के लिए करें डांस - फोटो : पेक्सेल्स
मूड को ठीक रखने में सहायक

हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के साथ डांसिंग की आदत आपके मूड को ठीक रखने में भी काफी सहायक है। अध्ययनों से पता चलता है कि यह आदत तनाव को कम करके, चिंता और अवसाद के लक्षणों से बचाने में आपकी मदद कर सकती है। इससे आपके आत्म-सम्मान को बढ़ावा मिलता है जो मानसिक और भावनात्मक रूप से आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांस की बनाएं दिनचर्या - फोटो : iStock
इन फायदों के बारे में भी जानिए

रोजाना कुछ मिनट डांस करने की आदत भी आपको कई तरह के लाभ दे सकती है। इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
  • नृत्य करते रहने से मांसपेशियों के स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव होता है, यह मांसपेशियों को टोन और मजबूत करने में मदद करती है। 
  • शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में सहायक।
  • यह हड्डियों की ताकत को बढ़ावा देने के साथ गठिया जैसे रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है।
  • नृत्य से शरीर का संतुलन और समन्वय ठीक बना रहता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें