फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study Report: नूडल्स की कितनी मात्रा सेहत के लिए नुकसानदायक, अध्ययन में चला पता

Wed, 12 Feb 2025 05:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अध्ययन बताते हैं कि इंस्टेंट नूडल्स का अत्यधिक सेवन हृदय रोग, डायबिटीज, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका खतरा अधिक होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह स्वादिष्ट लेकिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भोजन किस तरह हमारे शरीर को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
1 of 5
इंस्टेंट नूडल्स खाने के नुकसान - फोटो : Instagram
Instant Noodles Side Effects: आजकल भारतीयों के खानपान में भारी बदलाव देखा जा रहा है। पहले जहां लोग पारंपरिक भारतीय भोजन को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब चाइनीज, इटैलियन, मैक्सिकन और जापानी व्यंजन भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें से इंस्टेंट नूडल्स (रेमन) की मांग भारतीय बाजार में सबसे अधिक बढ़ी है। बच्चे, युवा और व्यस्त जीवनशैली वाले लोग इसे आसानी से बना सकने के कारण खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंस्टेंट नूडल्स का अधिक सेवन आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है?

अध्ययन बताते हैं कि इंस्टेंट नूडल्स का अत्यधिक सेवन हृदय रोग, डायबिटीज, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका खतरा अधिक होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह स्वादिष्ट लेकिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भोजन किस तरह हमारे शरीर को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

2 of 5
नूडल्स से स्ट्रोक का खतरा - फोटो : Freepik.com
बेलर यूनिवर्सिटी का अध्ययन

इंस्टेंट नूडल्स मूल रूप से जापान और दक्षिण कोरिया से आए हैं, लेकिन अब यह भारतीय बाजार में बड़े पैमाने पर उपलब्ध हैं। बच्चे और युवा इसे बड़ी मात्रा में खाते हैं, क्योंकि यह झटपट बन जाता है और स्वादिष्ट भी होता है। लेकिन इसमें मौजूद सोडियम, अनहेल्दी फैट्स और प्रिजर्वेटिव्स शरीर पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

बेलर यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अक्सर इंस्टेंट नूडल्स का सेवन करते हैं, उनमें मेटाबॉलिक सिंड्रोम विकसित होने की संभावना अधिक होती है। मेटाबॉलिक सिंड्रोम ऐसी स्वास्थ्य स्थितियों का समूह है, जो आगे चलकर हृदय रोग, डायबिटीज और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
इंस्टेंट नूडल से हृदय स्वास्थ्य जोखिम - फोटो : Adobe Stock
कितनी मात्रा में इंस्टेंट नूडल्स नुकसानदायक?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में दो से तीन बार इंस्टेंट नूडल्स का सेवन करता है तो हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। बार-बार इंस्टेंट नूडल्स खाने से ये नुकसान हो सकते हैं, 

पाचन तंत्र पर असर

इनमें मौजूद रिफाइंड मैदा (मैदा आधारित नूडल्स) पेट में आसानी से नहीं पचता, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

इंस्टेंट नूडल्स में बहुत अधिक मात्रा में सोडियम (नमक) होता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हृदय रोगों का खतरा हो सकता है।

वजन बढ़ना

इसमें मौजूद अनहेल्दी फैट और ट्रांस फैट शरीर में अनावश्यक चर्बी बढ़ाते हैं, जिससे मोटापे की समस्या हो सकती है।

पोषक तत्वों की कमी

यह भोजन केवल स्वादिष्ट होता है लेकिन इसमें कोई आवश्यक विटामिन, प्रोटीन, फाइबर या मिनरल्स नहीं होते, जिससे शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता।

4 of 5
पीसीओएस की समस्या - फोटो : Freepik.com
महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक क्यों है इंस्टेंट नूडल्स?

अध्ययन से यह भी पता चला कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए इंस्टेंट नूडल्स ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं। इसका कारण है कि महिलाओं में हार्मोनल संतुलन प्रभावित होता है। इंस्टेंट नूडल्स में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और सोडियम महिलाओं के हार्मोन संतुलन पर बुरा असर डाल सकते हैं।
  • पीरियड्स और पीसीओएस (PCOS) की समस्या बढ़ सकती है।
  • अधिक सोडियम और अनहेल्दी फैट पीरियड्स में दर्द, अनियमितता और पीसीओएस जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को इंस्टेंट नूडल्स से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स भ्रूण के विकास को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंस्टेंट नूडल्स का हेल्दी विकल्प  - फोटो : Instagram
इंस्टेंट नूडल्स का हेल्दी विकल्प 

अगर आपको इंस्टेंट नूडल्स बहुत पसंद हैं, लेकिन सेहत का ध्यान भी रखना चाहते हैं तो आप कुछ स्वस्थ विकल्प अपना सकते हैं-
  • घर पर हेल्दी नूडल्स बनाएं। मैदा की जगह गेहूं या बाजरे के नूडल्स का इस्तेमाल करें।
  • अधिक सब्जियां डालें ताकि पोषण बढ़े।
  • प्रोसेस्ड मसालों की बजाय घर के बने मसाले और हर्ब्स का उपयोग करें।
  • हेल्दी स्नैक्स का चुनाव करें। पोहा, उपमा, इडली, दलिया जैसे विकल्प इंस्टेंट नूडल्स से बेहतर हैं।
  • इंस्टेंट नूडल्स कम करने के लिए छोटे-छोटे बदलाव करें। हफ्ते में सिर्फ एक बार ही खाएं और बाकी समय हेल्दी फूड अपनाएं
----------

स्त्रोत:  Baylor University Study Report

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें