फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद पूरी न होने की समस्या से हैं परेशान? डाइट में इन चीजों को शामिल करने से आएगी अच्छी और गहरी नींद

Mon, 14 Dec 2020 04:29 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नींद पूरी न होने की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ और फिट रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है। नींद पूरी न होने की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। सेहतमंद रहने के लिए 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और खान- पान की गलत आदतों की वजह से कई लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। आप कुछ चीजों को डाइट में शामिल करके भी अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
चावल का सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
चावल
  • चावल का सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है। अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो आपको डाइट में चावल को शामिल करना चाहिए। चावल को पचने में काफी समय लगता है। चावल को पचाने के लिए शरीर में रासायनिक क्रिया होती है, जिसके कारण नींद आने लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अखरोट
  • एक शोध के अनुसार अखरोट में मेलाटोनिन पाया जाता है, जो नींद की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करें। अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4 of 5
बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बादाम
  • बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन करने से शरीर में मेलाटोनिन होर्मोन बनता है, जो अनिद्रा की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। अच्छी और गहरी नींद के लिए रोजाना बादाम का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
हल्दी वाला दूध
  • अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है। हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें