पेट के दर्द से जूझ रहे बच्चों को खतरा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pexels
नेशनल हेल्थ सर्विसेज के मुताबिक, बीते तीन हफ्ते से बच्चों में ये लक्षण दिख रहे हैं। ब्रिटेन के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलिजाबेथ विटेकर के मुताबिक इटली और स्पेन में भी ऐसे ही मामले देखे गए थे। उनके मुताबिक, फिलहाल ऐसे मामलों की संख्या कम है लेकिन नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मालूम हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, शरीर का बढ़ता तापमान, खांसी, डायरिया कोविड-19 के लक्षण हैं, जबकि इसके नए लक्षणों में गंध या स्वाद महसूस न होना भी शामिल है। कोरोना संकट के बीच यह चिंंता की बात है। पीडियाट्रिक इमरजेंसी रिसर्च के चेयरमैन डॉ. रोलैंड के मुताबिक, पेट के दर्द से जूझ रहे बच्चों को खतरा तो है, लेकिन इस बीमारी को जल्द ही समझना जरूरी है।