फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों से ज्यादा चीनी खाती हैं महिलाएं, सर्वे में दी गई जानकारी

Mon, 06 Jan 2020 12:57 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
चीनी - फोटो : अमर उजाला
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि महिलाएं, पुरुषों से ज्यादा चीनी खाती हैं। सर्वे में बताया गया है कि महिलाएं एक दिन में 20.2 ग्राम चीनी खाती हैं जबकि पुरुष 18.7 ग्राम चीनी खाते हैं। यह सर्वे इस बात की जानकारी के लिए हुआ था कि पुरुष और महिलाएं दिनभर में कितना शुगर लेते हैं। सर्वे का कहना है कि मुंबई में सबसे ज्यादा शुगर की मात्रा ली जाती है उसके बाद हैदराबाद का नंबर है।
विज्ञापन

2 of 3
sugar - फोटो : social media
यह सर्वे इंटरनेशनल लाइफ साइंस इस्टीट्यूट इंडिया (आईएलएसआई-इंडिया) ने करवाया है। आईएलएसए-इंडिया के चेयरमैन प्रोफेसर पीके सेठ का कहना है कि दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और चैन्नई के मुकाबले मुंबई और हैदराबाद के लोग ज्यादा शुगर की मात्रा लेते हैं। मुंबई में औसत हर रोज लोग 26.3 ग्राम शुगर लेते हैं जबकि हैदराबाद में 25.9 ग्राम की मात्रा में लोग शुगर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
sugar
दिल्ली में 23.2 ग्राम और बेंगलुरु में 19.3 ग्राम शुगर की मात्रा ली जाती है। यह अपने तरह का पहला ऐसा सर्वे में जिसमें बताया गया है कि किस शहर में लोग दिनभर में कितनी मात्रा में चीनी यानी मीठा लेते हैं। सर्वे निष्कर्षों से यह भी पता चला कि सभी मेट्रो शहरों में अतिरिक्त चीनी का दैनिक सेवन 19.5 ग्राम प्रति दिन है, जो कि आईसीएमआर के तय स्तर 30 ग्राम से कम है। इस सर्वे में बताया गया है कि सभी शहरों में शुगर के द्वारा ली जाने वाली ऊर्जा औसत 5.1  फीसदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें