वजन कम करने के उपाय
- फोटो : iStock
वजन को कंट्रोल रखने में सहायक
मनुष्यों और जानवरों पर किए गए अध्ययनों के अनुसार अदरक वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 2019 में किए गए समीक्षा के आधार पर शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि अदरक का सेवन अधिक वजन या मोटापे वाले लोगों में कुल वजन और कमर-कूल्हे के अनुपात को कम करने में लाभदायक हो सकता है। मोटापे से ग्रस्त 80 महिलाओं पर किए गए साल 2016 के एक अध्ययन में पाया गया कि अदरक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और रक्त इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। हाई ब्लड इंसुलिन का स्तर मोटापे का कारण बनता है। इसे रोजाना अपने आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।