Vegetarian Sources of Omega 3: ओमेगा-3 फैटी एसिड को अक्सर केवल मछली और मांसाहारी आहार से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह एक ऐसा आवश्यक पोषक तत्व है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए 'रामबाण' से कम नहीं है। शरीर इसे खुद नहीं बना सकता, इसलिए इसे आहार से लेना अनिवार्य है। यह फैट हृदय को स्वस्थ रखने, मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने और शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रोसेस्ड फूड पर बढ़ती निर्भरता के कारण, हमारे आहार में इसकी कमी आम हो गई है, जिससे हृदय रोग, अवसाद और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अच्छी बात यह है कि शाकाहारी लोग भी कुछ सस्ती और आसानी से उपलब्ध भारतीय खाद्य पदार्थों के जरिए पर्याप्त ओमेगा-3 ALA प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं वो चार 'सुपरफूड्स' जो ओमेगा-3 की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।